February 14, 2026

स्वच्छता अभियान चला कर गाँव को साफ़ किया गया

दौलतपुर चौक, 28 सितंबर( संजीव डोगरा ): बबेहड़ में बी डी ओ गगरेट हिमांशी शर्मा की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चला कर गाँव को साफ़ किया गया। इस अभियान में शैलजा महिला मंडल ने भाग लेते हुए वार्ड न. एक और पांच के रास्तों की सफाई करके साफ़ सुथरा किया। इस अभियान में महिलाओं ने जनता को जागरूक करने के लिए नारे लगाते हुए एक रैली भी निकाली। इस मौके पर प्रधान संतोष राणा, उप प्रधान शशी प्रभा ,सचिव सत्या देवी , कोषाध्यक्ष सुनीता परमार , पंच रीना परमार, प्रियंका शर्मा , तरसेम परमार, समाजसेवी विनोद ठाकुर, श्रेष्ठा , सुरेश कुमारी , जीवन लता , उर्मिला , नरेश , सुनीता देवी , नीलम , नीलम शर्मा, प्रवीन , संध्या देवी , उषा देवी , शशि ठाकुर , आशा रानी , रोजी , सरिता , संतोष , शोभा देवी , मीरा देवी , सुदेश राणा, अनीता देवी , सरोज देवी , लक्की राणा व् अन्य पंचायत पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *