February 19, 2026

राज्य के गवर्नर के काफिले का वाहन सड़क हादसे का शिकार

अमृतसर, पंजाब के सरहदी इलाकों के दौरे पर गए राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित के काफिले का वाहन आज एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का टायर फटने से हुआ। तीन घायल जवानों में दो सीआरपीएफ के जवान हैं जबकि एक चंडीगढ़ पुलिस का सिपाही है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उन सभी का इलाज चल रहा है। इस हादसे में राज्यपाल पूरी तरह से सुर​क्षित हैं।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल के सुरक्षा कर्मचारियों की एक गाड़ी का टायर अचानक फट गया। जिस कारण उसमें सवार तीन सुरक्षा कर्मचारियों को चोटें आई हैं। राज्यपाल का काफिला दुर्घटना के समय पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहा था। हादसा अटारी बाघा बॉर्डर के रास्ते में घरिंडा के पास हुआ। सीआरपीएफ के घायल जवानों के नाम विकास उपाध्याय और राकेश कुमार हैं। चंडीगढ़ पुलिस का जवान कुशल सिंह भी घायल हुआ है। सभी घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *