February 20, 2026

फिल्म सूर्यवंशम का ट्रेलर सुर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ

मुंबई,  यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रस्तुत पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म सूर्यवंशम का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म सूर्यवंशम का ट्रेलर सुर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।निर्माता निशांत उज्जवल ने बताया कि फिल्म सूर्यवंशम ,पवन सिंह के ख्याति के हिसाब से एक्शन पैक्ड है, जो दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।पवन सिंह और मशहूर निर्देशक रजनीश मिश्रा इस फिल्म के जरिये धमाल मचाने आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत पवन सिंह के धांसू एक्शन से होती है, जिसमें उनका तेज देखते बनता है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नज़र आ रही हैं।
फिल्म सूर्यवंशम के निर्माता निशांत उज्जवल और लेखक एवं निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। इस फिल्म में पवन सिंह और आस्था सिंह के साथ शालू सिंह, चांदनी सिंह, गोपाल जी, माया यादव, अनूप अरोरा, राम सुजान सिंह, जोया खान, धामा वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। सह निर्माता डॉ. संदीप उज्जवल, और सुशांत उज्जवल है। डीओपी देवेन्द्र तिवारी और एडिटर कोमल वर्मा हैं। संगीतकार रजनीश मिश्रा, एसबीआर और गीतकार प्यारेलाल यादव, रजनीश मिश्रा, विजय चौहान, रौशन सिंह विश्वास, प्रफुल्ल तिवारी हैं। फाइट दिलीप यादव और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता और रवि पंडित हैं। कला नजीर शेख का है। कार्यकारी निर्माता हसन शेख, रमेश चौरसिया हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *