March 16, 2026

विद्यार्थियों ने कालेज परिसर को साफ़ सुथरा किया

दौलतपुर चौक, 4 सितंबर( संजीव डोगरा ): एन एस एस के तहत राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में एक दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने कालेज परिसर को साफ़ सुथरा किया। एन एस एस कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. लीना शर्मा व प्रो. हितेश रतन की देख रेख में स्वयंसेवियों ने श्रमदान करके कालेज परिसर को साफ़ किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को नैतिकता, अनुशासन के साथ- साथ देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डा. मनोज कहोल, डा. रमन चौधरी, डा. सतेंद्र शर्मा, डा. अंजू पाठक सहित कालेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *