February 19, 2026

प्रदेश का पहला सेल्फ डिफेंस केन्द्र अम्बाला शहर में खोला जाएगा

अम्बाला में सर्वोत्तम माता पुरस्कार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने घोषणा की कि बेटियों को आत्मसुरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने हेतु प्रदेश का पहला सेल्फ डिफेंस केन्द्र अम्बाला शहर में खोला जाएगा।
इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास विभाग “हमारी लाडो” नाम से अपना एफ.एम.चैनल शुरू करेगा जो कि देश में इस विभाग द्वारा अपनी ही तरह का पहला चैनल होगा। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिला में कम से कम एक चौक का नाम “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” चौक रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *