February 11, 2026

हरियाणा राज्य पूरे देश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर होगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक हरियाणा राज्य पूरे देश में विकास के मामले में सर्वोच्च स्थान पर होगा। मुख्यमंत्री आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर फतेहाबाद में आयोजित राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
फतेहाबाद की पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए अपना संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *