प्रदेश सरकार द्वारा निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा: मुख्यमंत्री
मोहित कांडा, हमीरपुर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वर्चुअल माध्यम से यूएई में प्रवासी हिमाचलियों से संवाद करते हुए उन्हें पर्यटन, हरित हाइड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न हरित क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के हिमाचली समुदाय ने ‘टीम एक प्रयास’ के सहयोग से मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान राज्य सरकार के आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करेगा।
