February 18, 2026

27 मार्च, 2025 को प्रातः 10 बजे जिला विकास कार्यालय में होगी कलाकारों के ग्रेडिंग की चयन प्रक्रिया

जिला के सभी कलाकार निर्धारित तिथि व समय पर चयन प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें – जिला भाषा अधिकारी

जिला भाषा अधिकारी किन्नौर दीपा शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा जिसके लिए चयन प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 को प्रातः 10 बजे से जिला विकास कार्यालय किन्नौर स्थित रिकांग पिओ में आयोजित की जाएगाी। इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना है तथा ग्रेडिंग के माध्यम से पारदर्शिता लाना है।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय मेलो व उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और उन्हें श्रेणीबद्ध करने के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जिन कलाकारों ने राज्य स्तरीय के मेलों में प्राइम टाईम में 07 बार, राष्ट्रीय स्तर पर 05 बार और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रस्तुति दी है और प्रमुख्य टी.वी लाईव शो में विजेता या उप-विजेता रहे हैं को (A+) श्रेणी में शामिल किया जाएगा। जिन कलाकारों ने हिमाचल यूथ फैस्टिवल में विजेता या उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया है और ऐसे म्यूज़िकल ग्रूप जिन्होंने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार भाग लिया है को (A) श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा जिन कलाकारों को रेडियो, दूरदर्शन या किसी अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या विभाग से चयन प्रक्रिया में श्रेणीबद्ध किया गया है उन्हें इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है परंतु उन्हें मेला समिति से सहभागिता प्रमाण पत्र या श्रेणी प्रमाण पत्र की छायाप्रति जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रिकांग पिओ में जमा करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया वाले दिन पंजीकरण करवाने के लिए आवेदक कर्ता को पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा तथा किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01786-222967 अथवा 78070-94969 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *