February 15, 2026

इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्रा. लि. में भरे जाएंगे मेंटेनेंस ऑफिसर और टेकनिशियन के पद

रजनी, ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद द्वारा तीन पद अधिसूचित किए गए हैं जिसमें एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो पद टेकनिशियन के शामिल है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 जुलाई को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग और फार्मा कम्पनी में दो साल का अनुभव होना जरुरी है। इसके अलावा अभ्यार्थी को प्रतिमाह 22 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेकनिशियन पद के लिए ईलैक्ट्रिशियन टेªड में आईटीआई और फार्मा कम्पनी में चार से पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित अभियर्थी को 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उक्त पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 096257-56343 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *