बल्ह पंचायत के लोगों ने चोर को पड़कर किया पुलिस के हवाले
अजय कुमार,बंगाणा,
क्षेत्र में चोरी की कई बारदातों को अंजाम देने वाले व्यक्ति को रविवार सुबह बल्ह पंचायत के दो युवकों ने मोटरसाइकिल पर जाते हुए पहचान लिया। युवकों ने सूझबूझ से काम लेते हुए लोगों को इकट्ठा किया व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले व्यक्ति को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला व्यक्ति संदीप कुमार सुपुत्र सुखदेव सिंह अमृतसर का निवासी है। इस व्यक्ति ने कुटलैहड़ व नादौन क्षेत्र में चोरी की कई बारदातों को अंजाम दिया है। 28 सितंबर दिन वीरवार को बल्ह पंचायत के रविंद्र कुमार के घर में दिनदहाड़े इस व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था व लाखों रुपए के गहने व नकदी को चुरा लिया था। रविंद्र कुमार ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।
चोरी की वारदात के बाद जब सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला गया तो इस व्यक्ति का चेहरा सामने आया। इसी व्यक्ति के द्वारा कठोह गांव में भी चोरी की एक घटना को अंजाम दिया था। उस घर में भी सीसीटीवी कैमरा में इस व्यक्ति की मोटरसाइकिल का नंबर कैद हो गया था। कठोह के लोगों ने इस व्यक्ति की मोटरसाइकिल के नंबर व धुंधली सी कैद हुई शक्ल को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। बल्ह पंचायत के युवकों ने जब मोटरसाइकिल का नंबर को व्यक्ति की फोटो को देखा तो वह उसे पहचान गए व उसे बातों में उलझा कर लोगों को इकट्ठा कर लिया व इस व्यक्ति को पकड़ लिया।
पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब सख्ती से इस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो इसने चोरी की कई बारदातो को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस की टीम ने इस व्यक्ति से 6:30 लाख रुपए के सोने के आभूषण व40000 रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस की टीम ने इस व्यक्ति को ले जाकर कुछ चोरी की वारदातों को देने वाले स्थानों की शिनाख्त भी कर ली है। पुलिस ने इस व्यक्ति को थाने में ले जाकर मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
