कुटलैहड़ में विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी, न ही धन में आएगी कमी: देवेन्द्र भुट्टो
अजय कुमार,बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत अजनोली कोटला कला में 60 लाख की लागत से गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत अजनोली में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्थानीय रत्न स्वीट शॉप में जनता की समस्याओं को सुना। ग्राम पँचायत अजनोली में पहुंचने पर देवेन्द्र भुट्टो का पँचायत वासियों ने भव्य स्वागत किया। वही विधायक आपके द्वार में 150 लोगो की सड़क, बिजली, पानी, रास्तों की समस्याएं आई और तत्काल मौके पर सभी समस्याओं का समाधान किया गया। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि आपके आशीर्वाद से 32 वर्षों बाद कुटलैहड़ को कांग्रेस का विधायक मिला है। तभी आपकी 32 वर्षो की इस बड़ी गंदे नाले के पानी की समस्या का समाधान हुआ है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि 20 वर्ष कुटलैहड़ की जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ विस क्षेत में राज करने वाले नेता लोग आज राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है। लेकिन कुटलैहड़ की जनता जानती है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 20 वर्ष पूर्व क्या था। और आज चार चार मंजिल की कोठियां किसकी है। और किस नेता की कोठियों में सरकारी कार्यालय खुले है। उन्होंने कहा कि अगर 20 वर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सत्ता पर राज करके कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया होता तो आज कार्यक्रम में 150 लोगो की समस्याओं का अंबार नहीं लगता। उन्होंने कहा कि आपदा आने पर हमने अपनी विधायक सैलरी से 2 लाख की धनराशि सीएम राहत कोष में प्रदान की है और कुटलैहड़ की जनता ने भी 25 लाख सीएम राहत कोष में अर्जित करवाया है। लेकिन जिन्हें 20 वर्षो तक कुटलैहड़ की जनता ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र का राज और सत्ता प्रदान की उन्हें इस आपदा में एक फूटी कौड़ी पीडित परिवारों के लिए न तो प्रदेश के लिए दी और न ही कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आपदा से ग्रस्त परिवारों की मदद की है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में न तो विकास की रफ्तार कम होगी और न ही धन की कमी आएगी। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि दस माह के कार्यकाल में हमने खेल मैदान, मैरिज पैलिस,स्कूल भवनों के लिए धन मुहैया करवाना, सड़क रास्तों के लिए स्वीकृति ,लाठियानी मदली पुल निर्माण के लिए 922 करोड़, चार स्टेडियम निर्माण प्रगति पर इसके अलावा हर पँचायत में जनता की छोटी छोटी सड़क रास्तों की समस्याओं का समाधान करके कार्य प्रगति पर करवाये है ताकि हर गांव हर घर को सड़क पक्के रास्ते की सुविधा मिल सके। इस मौके पर प्रदेश रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश सयोजिक सुरिंदर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, एक्स सर्विसमैन अध्यक्ष केवल कृष्ण शर्मा, महासचिव अजय शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मदन मोहन सैनी, हर्ष शर्मा, रॉकी शर्मा, स्थानीय पंचायत की प्रधान कंचन बाला, कोटला खुर्द की प्रधान ममता देवी, झंबर के उप-प्रधान जीवन शर्मा एवं कुटलैहड़ क्षेत्र की अन्य पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान सहित तमाम प्रशासनिक अमला एवं कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पँचायत की जनता ने विधायक का किया आभार प्रकट,
ग्राम पंचायत अजनोली की समस्त जनता ने कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो का 60 लाख की लागत से गंदे पानी निकासी के कार्य शुरू करवाने पर आभार प्रकट किया है। पँचायत वासियों का कहना है कि यह हमारी बड़ी पुरानी मांग थी। लेकिन आज तक किसी भी सरकार अथवा कुटलैहड़ के नेता ने नहीं सुनी। लेकिन इस बार हमारी समस्या का समाधान भी हुआ और कार्य भी शुरू हो गया है। और इस गंदे पानी निकासी से हमें छुटकारा मिलेगा।
