March 9, 2026

जिला प्रशासन का उद्देश्य, नागरिकों की समस्याओं का हो त्वरित समधान

समाधान शिविर में सीटीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निवारण के दिए निर्देश

समाधान शिविर में सीटीएम रविंद्र मलिक ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस शिविर में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुँचे, जिनमें बिजली, पानी, सड़क, आधार कार्ड और पेंशन आदि से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रही। सीटीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
सीटीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक की समस्या का समाधान तुरंत हो और उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। हमारी कोशिश है कि समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों को जमीनी स्तर पर हल किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करें और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *