February 5, 2025

कुष्ठ रोग खत्म करने के लिए दिलाई जाएगी शपथ

पधर 29 जनवरी

खंड चिकित्सा अधिकारी पधर संजय गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि और राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण अभियान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपमंडल पधर 30 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक चलेगा। इसके उपलक्ष्य पर उपमंडल पधर की सभी ग्राम पंचायतों में 30 जनवरी को सभी ग्राम सभा में कुष्ठ रोग निवारण शपथ दिलवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज और बचाव संभव है। इस रोग को लेकर हमारे समाज में कई प्रकार की भ्रांतियां हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का पहला लक्षण प्रायः चमड़ी पर उभरता है। जिसमें सफेद पीले दाद जैसे गोल आकार के अथवा गहरे रंग के संवेदनशील पीड़ा रहित धब्बे होते हैं। जो कि हाथ, पांव, चेहरे, कान या नितंब में हो सकते हैं। त्वचा के प्रभावित धब्बे से पसीना नहीं आता और बाल उखड़ जाते हैं। कुछ मामलों में रोगी की चमड़ी में गांठे भी बन सकती हैं। इन गठन पर जब कोई पेन, पेंसिल या नुकीली वस्तु लगाने पर दर्द का एहसास नहीं होता है।
उन्होंने बताया की मंडी जिला में हालांकि यह रोग समाप्त होने की कगार पर है। फिर भी हमें चौकसी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे खत्म करने के लिए हर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने उपमंडल पधर की जनसाधारण जनता से अपील की कि उपरोक्त कोई भी लक्षण दिखे तो अपने शरीर की जांच करवाएं ताकि बीमारी की पहचान हो सके और समय पर इलाज शुरू किया जा सके।