रक्षाबंधन के त्यौहार पर दौलतपुर चौक के बाजार में लगी रौनक
दौलतपुर चौक, 29 अगस्त (संजीव डोगरा):रक्षाबंधन को लेकर दौलतपुर बाजार में दिनभर खूब चहल पहल रही। भाई -बहन के अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन के मौके पर मंगलवार को दौलतपुर चौक के बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। राखी के इस पावन पर्व के मौके पर दौलतपुर के बाजार में बड़ी संख्या में राखी स्टाल सजे हुए हैं। बाजार में स्टोन जरकन और मेटल की राखी के साथ रुद्राक्ष के साथ कई अन्य तरह की फैंसी राखियों की भारी मांग देखि गई वही भगवान गणेश और लक्ष्मी की राखियों की भी ज्यादा डिमांड रही। इस बार लोगों में रक्षाबंधन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
