केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से पेश अंतरिम बजट 2024 निराशाजनक
कपूरथला, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट 2024 को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024के अंतरिम बजट में कुछ नहीं है।यह सपनों का सौदागार वाला बजट है। इंडियन ने कहा कि बजट से कुछ नहीं निकला और हमेशा की तरह बहुत सारी बयानबाजी ही की गई। देश की जनता को सब्जबाग दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक वोट-ऑन-अकाउंट बजट है,जिसका एकमात्र उद्देश्य सरकार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए सही वित्तीय स्थिति में बनाए रखना है। कुछ बुनियादी सवालों का जवाब बजट में नहीं है।गरीबी, बेरोजगारी-महंगाई बढ़ रही है,इसे ध्यान में रखकर बजट पेश किया जाना चाहिए था।
