March 14, 2026

ब्लॉक के पंजीकृत कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी

अजय कुमार, बंगाणा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड कार्यालय ऊना द्वारा ग्राम पंचायत मुच्छाली में 14 दिसम्बर को सुबह 10 बजे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए श्रम कल्याण अधिकारी अमन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ऊना हस्पताल के डॉक्टरों की टीम मौके पर स्वास्थ्य जाँच करेगी और विभिन्न प्रकार के टेस्ट किए जायेंगे। इस शिविर में बोर्ड के पंजीकृत कामगारों के ब्लॉक के पंजीकृत कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उपमंडल बंगाणा के पंजीकृत कामगार इसका लाभ ले सकेंगे। इसलिए सभी कामगारों से अनुरोध किया गया है कि इसमें बढ़ चढ़‌कर हिस्सा लें। कामगार अपने साथ बोर्ड द्वारा दिया गया पहचान पत्र एवं आधार कार्ड साथ लेकर आएं। रक्त जाँच, रक्त चाप, शुगर इत्यादि टेस्ट किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *