February 14, 2026

पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया

ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव कसेह में पुष्प उत्पादन में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त मीना चंदेल के ग्रीन हाउस का निरीक्षण तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा किया गया। धर्मानी ने मीना चंदेल को नेशनल अवार्ड से समानित होने के लिए बधाइयां व शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा की प्रदेश तथा जिला बिलासपुर के लिए बड़े गौरव की बात है की एक महिला जो की जमीन किराए पर लेकर फूल उत्पादन में इतना बढ़िया कार्य कर रही है और आसपास के कई लोगों को रोजगार दे रही है। आज हमारे लिए यह एक बड़ी मिसाल है। मीना चंदेल को 8 दिसंबर 2023 को पूसा नई दिल्ली में पुष्प उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। धर्मानी ने कहा की सरकार का इस साल का बजट कृषि उत्पादन व पुष्प उत्पादन में प्रदेश के महिलाओं , नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगा । इस वर्ष के बजट का फोकस कृषि पर रहेगा यह हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी और मुख्यमंत्री भी खुद एक किसान है वह किसानों की समस्याओं को समझते है।
मीना चंदेल ने कहा कि जिन महिलाओं नौजवानों के पास अपनी जमीन है वह जंगली पशुओं व जंगली जानवरों से परेशान है उन्हें ग्रीन हाउस लगाकर उसमें पुष्प उत्पादन या सब्जी उत्पादन का कार्य करना चाहिए ।सरकार युवाओं , महिलाओं की सहायता कर रही है इस क्षेत्र में भी अगर हम इसे कमर्शियल इंडस्ट्रियल स्केल पर करें तो हम कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं और अपनी आर्थिक को व प्रदेश की आर्थिक की को भी मजबूत कर सकते है। उन्होंने कहा की जब मैं जमीन किराए पर लेकर इस कार्य को कर सकती हूं तो जिनके पास जमीन है और वह नौकरी की तलास में यहां वहां भटक रहे हैं उन्हें अपना स्वरोजगार अपने घर पर अपने गांव में ही करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *