February 24, 2026

सरकार ने बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्गों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं

फतेहाबाद के जाखल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है। सरकार ने बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीब वर्गों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं।

प्रदेश सरकार ने बुढ़ापा पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि और रोजगार के अवसर प्रदान कर हर वर्ग का कल्याण किया है। सरकार की पारदर्शी नीतियों और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के कारण ही हरियाणा तीव्र गति से प्रगति कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *