पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 29 सितंबर 2023 को होगी आयोजित
अजय कुमार, बंगाणा, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की आम सभा 29 सितंबर 2023 को 2 बजे होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की पहली बैठक 11 सितंबर 2023 को और दूसरी मीटिंग 22 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। कोरम के अभाव के कारण कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अब पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन की तीसरी और अंतिम बैठक 29 सितंबर 2023 को 2 बजे होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को इस सभा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है, ताकि महाविद्यालय के उत्थान के लिए बेहतर कार्य हो सके।
