February 15, 2026

उत्तर भारत में दिखने लगा ठंड का असर, दिल्ली में पारा 11 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली : मौसम में बदलाव के साथ ही देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में पारा गिरकर 11 डिग्री पर पहुंच गया है। लोग अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में शीघ्र ही पारा 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि देहरादून, शिमला समेत तमाम पहाड़ी शहरों से ज्यादा कम तापमान दिल्ली का पहुंच सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी तेज हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ेगी। राजधानी दिल्ली में अब ठंड शुरू हो गई है। एनसीआर में हल्का कोहरा दिखना शुरू हो गया है। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *