March 10, 2026

हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे

एजेंसी हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट इस वर्ष 20 मई को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। उत्तराखंड के चमोली जिले में 15200 फुट पर स्थित गुरुद्वारे के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हेमकुंड साहिब प्रबंधन न्यास के अध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यहां बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह सन्धु से मुलाकात के बाद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *