February 15, 2026

हिमाचल-पंजाब के बिगड़ते सम्बन्ध दोनों प्रदेशों की सरकारों की नाकामी का नतीजा : खन्ना

दोनों प्रदेशों के संबंधों को बिगड़ने से रोकने हेतु खन्ना ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

होशियारपुर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा संसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब और हिमाचल के बिगड़ रहे संबंधों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश का पंजाब से पुराना नाता है। दोनों प्रदेशों के आपस में धार्मिक और आर्थिक सम्बन्ध हैं। दोनों प्रदेशों के लोगों का आपसी प्यार रहा है। जहां हिमाचल प्रदेश के लोग पंजाब में व्यवसाय करने आते हैं वहीं पंजाब के लोग हिमाचल प्रदेश में स्थित तीर्थ स्थानों के लिए जाते हैं। खन्ना ने कहा की कुछ शरारती तत्त्व पंजाब के लोगों पर हिमाचल में जानलेवा हमले कर रहे हैं और अब पंजाब में भी हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों की तोड़फोड़ की जा रही है। खन्ना ने कहा कि दोनों प्रदेशों के लगातार बिगड़ रहे संबंधों की तरफ न तो हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ध्यान दे रही है और न ही पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आप सरकार। आज दोनों प्रदेशों के मध्य जो भी हालात बन रहे हैं वह हिमाचल प्रदेश और पंजाब सरकार की नाकामी का नतीजा है। खन्ना ने दोनों प्रदेशों के बिगड़ रहे संबंधों को रोकने के लिए केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह के ध्यान में इस सारे मामले को लेट हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश जाने वाले पंजाब और अन्य प्रदेशों के पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को यकीनी बनाने के लिए सख्त एडवायज़री जारी की जाये ताकि हिमाचल और पंजाब के सम्बन्ध मधुर बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *