March 11, 2026

उपायुक्त ने मुख्य सचिव हरियाणा को जल शक्ति अभियान कैच द रेन 22 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन का दिया आश्वासन

  • जिले से निर्धारित जनभागीदारी भी की जाएगी सुनिश्चित-उपायुक्त

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने हरियाणा के मुख्य सचिव को जल शक्ति अभियान कैच द रेन 22 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विश्वास दिलवाया कि जिला प्रशासन की तरफ से मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा निर्देशित सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाएगी और हमारे जिले से निर्धारित जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने जल शक्ति अभियान कैच दी वाटर आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के जिला उपायुक्तों से वीडियों कांॅफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन को सफल बनाने के लिए बातचीत की और उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा एक अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है, जिसका ध्यान एकीकृत जल प्रबंधन पर है। इस वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर अभियान के छठे संस्करण के शुभारंभ के लिए हरियाणा में कोई भी स्थान बहुत अच्छा विकल्प होगा।

वीडियों कांफ्रेंसिंग उपरांत उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को जल शक्ति अभियान-कैच द रेन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर साल विश्व जल दिवस सभी जिलों में विशेष थीम के साथ 22 मार्च को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में विश्व जल दिवस का थीम ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’ था। विभिन्न प्रयासों द्वारा भूजल पुनर्भरण, वर्षा जल संचयन और समग्र जल स्थिरता में बहुत योगदान प्राप्त किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए सार्वजनिक भागीदारी बढाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *