March 14, 2026

विभाग ने सडक़ों पर दौड़ रहे बिना बिल के रेत, बजरी से ओवरलोडेड 4 टिप्परों का चालान काटा

तलवाड़ा : बीते दिन गांव पलाहड़ के सरपंच वं स्थानीय लोगों द्वारा उनके गांव में हो रही अवैध माइनिंग के खिलाफ माइनिंग विभाग को शिकायत की गई थी जिसके बाद विभाग अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा जिस जगह पर यह माइनिंग की गई है वह जगह गांव पलाहड़ वं गांव पोल के अंतर्गत पड़ती है मौके पर पहुंची विभागीय टीम को वहां कोई मशीन तो नहीं मिली परन्तु इस जमीन से बहुत बड़े पैमाने पर माइनिंग जरूर हुई है इसके तथ्य आवश्य प्राप्त हुए हैं।विभाग ने उक्त तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद माइनिंग के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है । विभाग ने सडक़ों पर दौड़ रहे बिना बिल के रेत, बजरी से ओवरलोडेड 4 टिप्परों का चालान काटा इन काटे गए चालानों के बाद पंजाब सरकार के खाते में 8लाख की राशि जमा होगी ।
एस.डी.ओ संदीप कुमार( माइनिंग विभाग सब डिवीजन दसूहा ) ने इलाके के लोगों से उनके साथ सहयोग करने की अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके इलाके में, गांव में अवैध माइनिंग करते हुए पाया जाता है तो तुरंत इसकी जानकारी उनके विभाग को दी जाए वह अवैध माइनिंग करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही करेंगे इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी चेतावनी दी है कि विभाग की इजाजत के बिना मालिकाना जमीन से निजी लाभ के लिए अवैध माइनिंग करवाने वालों पर?? भी? विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी इस दौरान उनके साथ जई नीतीश कुमार वं जई दीपक छावड़ा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *