February 25, 2026

कसौली में देश की पहली सरकारी स्तर की गुड्स मैन्युफेक्चरिंग जीएमपी लैब जल्द स्थापित की जाएगी

कसौली : देशभर में वैक्सीन और सीरम के जन्मदाता केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली में देश की पहली सरकारी स्तर की गुड्स मैन्युफेक्चरिंग (जीएमपी) लैब जल्द स्थापित की जाएगी। इसके लिए सीआरआई कसौली में कवायद चली हुई है। संस्थान ने लैब की अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। बताया जा रहा है कि अनुमति के लिए 99 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अनुमति मिलते ही लैब स्थापित होने का कार्य शुरू होगा। लैब करोड़ों रुपयों की लागत स्थापित होगी।

 गौर रहे कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली 117 वर्षों से विभिन्न प्रकार की वैक्सीन व एंटी सीरम का उत्पादन कर रहा है। दवाओं के उत्पादन से करोड़ों मरीजों की जिंदगियां बचा चुका है। हालांकि, कई महत्वपूर्ण वैक्सीन का उत्पादन बंद है।  जीएमपी लैब तैयार होने के बाद संस्थान में वैक्सीन और एंटी सीरम आधुनिक तकनीक उत्पादित होगा। खास बात यह है कि लैब स्थापित होने के बाद वैक्सीन और एंटी सीरम सही पैरामीटर पर वर्तमान स्थिति के अनुसार तैयार होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *