मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.1 किलोमीटर लंबे इस हवाई रोपवे का निर्माण 76.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा
आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में ऊना जिले में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे के विकास के लिए मैसर्स स्काई हिमालय रोपवेज प्राइवेट लिमिटेड को लेटर ऑफ अवार्ड (कार्य पत्र) प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.1 किलोमीटर लंबे इस हवाई रोपवे का निर्माण 76.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली से दोनों ओर प्रति घण्टा 700 यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। साथ ही, यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को एक नया यात्रा अनुभव भी होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
