March 15, 2026

मुख्यमंत्री ने वीर सपूत दीपेश परमार के अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीर गति को प्राप्त होने पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी में तैनात जिला हमीरपुर के जजोली गांव के वीर सपूत दीपेश परमार के अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीर गति को प्राप्त होने पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को प्रदेश के इस वीर सपूत पर गर्व है।
दीपेश परमार की वीरता एवं शौर्य गाथा युगों-युगों तक सभी को प्रेरित करती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति और अत्यंत दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *