December 21, 2025

मुख्यमंत्री ने महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया

आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने महिला विकास प्रोत्साहन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने 11 जिलों की सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ-साथ 12 जिलों के सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कांगड़ा जिले से 10वीं और 12वीं कक्षा की 10-10 मेधावी छात्राओं को नकद पुरस्कार वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले की 16 महिलाओं और एक गैर-सरकारी संगठन को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *