December 21, 2025

मुख्यमंत्री कई बार अनेक रक्तदान शिविरों में गए हैं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महिला पी.जी. महाविद्यालय पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में शिरकत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और मानवता की सच्ची सेवा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कई बार अनेक रक्तदान शिविरों में गए हैं। लेकिन ऐसा रक्तदान शिविर पहली बार देखा है, जिसमें केवल महिलाएं ही रक्तदान कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का इससे अच्छा और कोई तरीका नहीं हो सकता। इस रक्तदान शिविर में केवल महिलाएं ही रक्तदाता हैं।

नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। रक्तदान शिविर में 138 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *