February 11, 2026

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेता पवन ठाकुर की माता कौशल्या के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह 82 वर्ष की थीं।

मुख्यमंत्री आज सरकाघाट के बाग गांव स्थित उनके घर पहुंचे तथा पवन ठाकुर सहित शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *