February 19, 2026

सीसीटीवी कैमरा बंद था, यह जांच का विषय है कि इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई

लुधियाना, शहर के साउथ सिटी जनपथ ऐनक्लेव में पूर्व विधायक संजय तलवाड़ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। शनिवार सुबह जब कांग्रेस प्रधान तलवाड़ अपने घर से बाहर निकले तो उन्होंने अपनी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ पाया। पहले तो उन्हें लगा कि शायद किसी ने पत्थर मार दिया होगा, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो कार के अंदर से एक खोखा बरामद हुआ। तलवाड़ ने बताया कि उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब ड्राइवर कार निकालने गया तो शीशा टूटा हुआ पाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे अगले दो घंटों में मामले का खुलासा कर देंगे।

डीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि उन्हें भी अभी-अभी इस घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। तलवाड़ ने बताया कि पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि जिस जगह पर कार खड़ी थी, वहां रात 11 बजे से 11:30 बजे के बीच सीसीटीवी कैमरा बंद था। यह जांच का विषय है कि इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई  होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *