February 19, 2026

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति में माहौल गर्माया

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति में माहौल काफी गर्मा गया है। वहीं अब सीटों को लेकर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सहमति बन गई है। 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 33, नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 और 5 सीटों पर साथ में चुनाव लड़ेगी। यह दोस्ताना मुकाबला होगा। जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। ये जानकारी कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिली है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमने यह अभियान शुरू किया है कि हम दोनों मिलकर उन ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे जो यहां लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं। पूरे देश और भारत का गठबंधन इसलिए बनाया गया था ताकि हम उन ताकतों से लड़ सकें जो देश को सांप्रदायिक बनाना, बांटना और तोड़ना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि आज हमने बातचीत पूरी कर ली है और बहुत अच्छे सौहार्दपूर्ण माहौल में समन्वय भी किया है। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे…” कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हामीद कर्रा ने सोमवार को श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला के घर जाकर मुलाकात की। नेताओं के बीच घंटों चली मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर बात बनी। वेणुगोपाल ने कहा- ‘भाजपा जम्मू-कश्मीर की आत्मा को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। हमारे इंडिया ब्लॉक का मुख्य उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की आत्मा को बचाना है, इसलिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में एक साथ आए हैं। हम एक साथ लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *