रविवार को दीवाली की शाम राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई “खराब” श्रेणी में रहा
नई दिल्ली रविवार को दीवाली की शाम राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई “खराब” श्रेणी में रहा। दिल्ली एनसीआर में 2 दिन पहले घटा प्रदूषण का स्तर अचानक से एक बार फिर बड़े स्तर पर बढ़ गया। रविवार की शाम तक दिल्ली के भीतर जो AQI 218 दर्ज किया गया था, अगले दिन बढ़कर 999 तक पहुंच गया। ऐसे में दिल्ली NCR वालों के लिए प्रदूषण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है।

Delhi NCR AQI reached 999: इंडिया गेट पर सबसे बुरा हाल है। इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, आर के पुरम, ओखला, श्रीनिवासपुरी, वजीरपुर, बवाना और रोहिणी में भी प्रदूषण से बुरा हाल है। आतिशबाजी ने एक तरफ एक्यूआई का लेवल बढ़ा दिया है। विजिबिलिटी भी बेहद कम हो गई है।
इंडिया गेट के आसपास तो हालात इतने खराब है कि 100 मीटर दूर तक भी साफतौर पर देखना मुश्किल हो गया है। बता दें कि दीपावली से पहले भी दिल्ली-NCR का एक्यूआई लेवल बढ़कर 999 तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद हुई बारिश ने पूरे मौसम को साफ कर दिया था।