February 15, 2026

G7 समिट में पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति की दुनिया भर में हो रही किरकिरी, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ग्रुप ऑफ सेवन (G7) शिखर सम्मेलन के लिए इटली में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाइडेन को भटकते हुए देखा जा सकता है, जिन्हें बाद में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी संभालती दिखती हैं। अेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले इस तरह के वीडियो बाइडेन और उनकी पार्टी के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। वायरल वीडियो में जो बाइडेन को जी-7 के नेताओं से दूर जाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होते ही दुनियाभर में बाइडेन के रवैये को लेकर किरकिरी होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *