February 17, 2026

समाधान की शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन गंभीर, मौके पर हो रहा शिकायतों का समाधान

▪️समाधान शिविर में आई 2274 शिकायतों का हुआ समाधान, नागरिकों की मिली राहत
▪️ समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए प्रशासन द्वारा उनका समाधान किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कुल 49 शिकायतें दर्ज हुई।

▪️डीसी ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान करने को लेकर प्रत्येक कार्य दिवस पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर कारगर सिद्ध हो रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान होने से उनमें सरकार व जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढा है। नागरिक सरकार की इस मुहिम से बेहद प्रसन्न नजर आ रहे हैं। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान 49 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उन्होंने अन्य समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करें। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार व प्रशासन की पहली प्राथमिकता है
▪️समाधान शिविर में हुआ 2274 शिकायतों का समाधान
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में अभी तक 2274 शिकायतों का समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की गई है। जिला प्रशासन के विभागों द्वारा पूरी गंभीरता के साथ समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी शिविर में मौजूद रहते हैं जिन समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव होता है उनका वहीं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा अन्य समस्याओं के लिए निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *