February 18, 2026

भर्ती रैली के दौरान कंप्यूटर-प्रिंटर्स और अन्य सेवाओं के लिए निविदाएं 25 तक

हमीरपुर । अणु के मैदान में 9 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाली थल सेना भर्ती रैली के दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर्स और अन्य सेवाओं के लिए 25 फरवरी सुबह ग्यारह बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
उपायुक्त के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट एचपीहमीरपुर.एनआईसी.इन hphamirpur.nic.in पर भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *