February 16, 2026

तेलका का यूथ पुलिस से मिल कर चिट्टे के नशेड़ियों के खिलाफ करेगा कारवाई

तेलका चंबा, पवन भारद्वाज: तेलका के यूथ ने नशे का धंधा करने वाले परिवारों से नाता तोड़ने का लिया फैसला। तेलका पुलिस के साथ बनाई रणनीति, जिसमें स्थानीय लोगों ने चिट्टे का धंधा करने वाले लोगों द्वारा युवा पीढ़ी को चिट्टे जैसे नशे में धकेलने के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अपने विचार सांझा किए। बैठक में तेलका के युवाओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि इसके बाद बाज़ार से यूथ कमेटी तेलका प्रतिनिधिमंडल पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश शर्मा से मिला, जहां इस नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ चर्चा की गई। पुलिस के साथ बैठक में नशे के खिलाफ लडऩे के लिए रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। एएसआई रजनीश ने स्थानीय लोगों को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में तेलका के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ लडऩे के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे नशे के खिलाफ लड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और समाज में नशे के प्रभाव को कम करने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर यूथ सचिव धर्मेंद्र सूर्या, मनोज शर्मा, संजीव कुमार,इरशाद,कुलदीप कुमार व अन्य युवा क्लब के सदस्यों ने बैठक में भाग लेकर इस बैठक को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *