February 19, 2026

डा सुभाष शर्मा के नेतृत्व में खरड़ में तीज का उत्सव मनाया गया

खरड़ ,  पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डा सुभाष शर्मा के नेतृत्व में खरड़ में तीज का उत्सव मनाया गया, जिसमें भाजपा महिला नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने महिलाओं को तीज की बधाई दी और कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक समृद्धि में तीज और अन्य विरासती त्योहारों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार हमारे आपसी मेलजोल को बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार सभी लोग पूरे उत्साह के साथ जश्न मना रहे हैं। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब की धरती बहुत धन्य है जहां हर साल कई त्यौहार और मेले बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। ये त्यौहार और मेले समृद्ध पंजाबी विरासत की पहचान हैं। हम सभी को मिलजुल कर त्यौहार एवं मेले मनाने चाहिए ताकि हमारा आपसी भाईचारा मजबूत बना रहे। डा सुभाष शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही भारत विश्व शक्ति बनेगा, उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ वे आनंदपुर लोकसभा क्षेत्र की महिलाओं तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं ने मेरे पक्ष में जो समर्थन दिया है, उसका मैं ताउम्र ऋणी रहूंगा और उनके समर्थन से ही मुझे श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र की सेवा करने की ताकत मिली है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के कल्याण के लिए बड़ी और सफल योजनाएं बनाई हैं।

इस दौरान महिलाएं पारंपरिक पंजाबी पोशाक पहनकर समारोह में शामिल हुईं। गिद्दा और किकली के अलावा युवतियां पारंपरिक बोलियां भी सुनाई। चरखा कताई, मधानी फेरना, फुलकारी निकालना आदि इस आयोजन के मुख्य आकर्षण थे। कोरियोग्राफी के माध्यम से नन्हें बच्चों ने अपने मन की बात फैलाई। इस मौके पर पंजाब के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। इस मौके पर,संजीव विशिष्ट ,सुखमिंदर गोल्डी ,मिली गर्ग,जातिन्द्र अटवाल,परमिंदर शर्मा,राजविंदर लकी,सुभाष अग्रवाल,दर्शन शिवजोत,सुरिंदर कौशिक बब्बल,रमन सेली,राखी पाठक,जसविंदर गिफ्टी,अनिल गुड्डू,अभिषेक गुप्ता,परमोद कुमार,गुर्द्ध्यान सिंहसहित बढ़ी संख्या में नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *