March 7, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में तीज का त्यौहार मनाया गया

सुखविंदर, गगरेट, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा स्थानीय आश्रम गौतम नगर में तीज का त्यौहार मनाया गया। जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री मीमांसा भारती जी ने बताया कि तीज मुख्य रूप से महिलाओं का त्यौहार है, जो महिलाओं के बीच उत्साह और उमंग को लाता है। इस त्यौहार में महिलाएँ हाथों में मेंहदी लगाती है, नृत्य करती है, मस्ती भरे गीत गाती है और झूले झूलती हैं। डी.जे.जे.एस. संतुलन का मानना है कि इस त्यौहार का महत्व इन सभी से ऊपर है। यह त्यौहार महिलाओं के गौरव को बढ़ाने एवं नारीत्व के जश्न मनाने का दिन है। इस दृष्टिकोण को देखते हुए, डी.जे.जे.एस. संतुलन ने सावन के महीने में विभिन्न शहरों में महिलाओं के साथ ‘टेक अ राइड, सेव द गर्ल चाइल्ड’ नामक एक जन-संवेदी अभियान का आयोजन किया। पंजाब में ऐसे ही एक समारोह का आयोजन किया गया। तीज पर्व विशेषत: महिलाओ को समर्पित होता है। अत: महिलाएँ इस पर्व में पूरी जोश और उत्साह के साथ भाग लेती है। इस कार्यक्रम को डी.जे.जे.एस होशियारपुर में भी मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा एक प्रेरणादायक नाटिका को प्रस्तुत किया गया, जिसमें हर क्षेत्र में महिलाओं के भागीदारी एवं उनके महत्व पर जोर दिया गया। इसके बाद आनंदमय पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
आगे साध्वी ज बताया कि आज दुनिया भर में महिलाएँ अनेकानेक उपलब्धियाँ हासिल कर रही है परंतु फिर भी समाज में महिलाओं को अधीन ही समझा जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि तीज के त्यौहार का सार महिलाओं के बीच एकजुटता है। महिलाओं को गर्व और खुशी के साथ नारीत्व को अपनाना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *