टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की छुट्टी कैंसिल
नई दिल्ली , टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की छुट्टी कैंसिल हो गई है। अब संभावना है कि कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकते हैं। विराट ने बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह अपनी छुट्टियां खत्म कर इस दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे। विराट कोहली फिलहाल अपने परिवार के साथ लंदन में छु्ट्टियां बिता रहे हैं। विराट का परिवार टी20 वर्ल्ड कप के समय से ही लंदन पहुंच गया था। इसके बाद विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन टीम के साथ भारत लौटे।
भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरूआत होगी. इस दौरे के लिए एक-दो दिन में टीम का ऐलान किया जा सकता है। उससे पहले सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में रेस्ट दिया जा सकता है। अब जो हालात बने हैं उनके मुताबिक दोनों खिलाड़ी उक्त सीरीज में खेल सकते हैं।
