December 22, 2025

वेतन में वृद्धि के फ़ैसले का अध्यापकों ने किया स्वागत

लगभग 12700 अध्यापकों को मिलेगा वेतन में वृद्धि का लाभ
अध्यापकों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर इस ऐतिहासिक फ़ैसले के लिए किया धन्यवाद
चंडीगढ़,
अध्यापकों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की और हाल ही में रेगुलर हुए अध्यापकों के वेतनों में राज्य सरकार की ओर से किये वृद्धि के ऐतिहासिक फ़ैसले के लिए उनका तह-दिल से धन्यवाद किया। इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए अध्यापकों ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ बियानबाज़ी के सिवाय उनके हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया। दूसरी तरफ़ भगवंत मान सरकार ने पहले कच्चे अध्यापकों को पक्का करके और अब वेतन में विस्तार करके बड़ा तोहफ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फ़ैसले के लिए समूचा अध्यापक भाईचारा मुख्यमंत्री का धन्यवादी है। वफद ने आगे कहा कि सूबा सरकार के इस बेमिसाल फ़ैसले का लाभ पंजाब के करीब 12700 अध्यापकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार ने जो वायदा किया था, वह पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेमिसाल पहलकदमी सूबे में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने में सहायक सिद्ध होगी। हम इस फ़ैसले का स्वागत करते हैं। मान सरकार ने हमें वेतन वृद्धि का तोहफ़ा दिया है। हमें पूरा भरोसा है कि सरकार भविष्य में हमारी सभी माँगों को पूरा करेगी। 2006 से एक अध्यापक के तौर पर काम कर रहा हूँ। पहले हमें सिफऱ् 10, 000 रुपए महीना मिलता था, जिससे हमारा घर चलाना मुश्किल था परन्तु सरकार ने इसमें वृद्धि करके 22, 000 रुपए कर दिया है। अब हमें अपना घर चलाने में सुविधा होगी और हम सम्मान के साथ अपनी जि़ंदगी व्यतीत कर सकेंगे।  पिछली सरकारों ने हमें हमारा हक नहीं दिया। उल्टा हमारे  साथ धक्का किया परन्तु मान सरकार ने पंद्रह महीनों में ही हमारे साथ किया अपना वायदा पूरा कर दिया है। हम इस ऐतिहासिक फ़ैसले के लिए मान सरकार का धन्यवाद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *