February 18, 2026

शिक्षक बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक, सामाजिक भावात्मक, सौंदर्यात्मक, सांस्कृतिक, भाषात्मक, संज्ञानात्मक विकास पर जोर दें: मुल्तान सिंह

पांच दिवसीय प्री प्राईमरी शिक्षक कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला दैविक पैलेस भडवार में आयोजित

रघुनाथ शर्मा बेबाक़, नुरपूर: दैविक पैलेस भढबार में सम्मग्र शिक्षा अभियान के तहत पांच दिवसीय प्री प्राइमरीअध्यापकों की कैपसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यशाला में शिक्षा खंड नूरपुर व शिक्षा खड़ इंदौरा के लगभग 120 अध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए शिक्षकों का क्षमता निर्माण को लेकर विषेष तौर पर पांच बिंदुओं पर कार्य किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ खंड नूरपुर के अध्यक्ष मुल्तान सिंह ने बताया कि बच्चों के शारीरिक विकास, सामाजिक भावात्मक विकास, सौंदर्यात्मक एवम सांस्कृतिक विकास, भाषात्मक विकास संज्ञानात्मक विकास जैसे विषयों पर गतिविधियां करवाई गई ताकि शिक्षक बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकें।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में अध्यापकों को नए शैक्षणिक सत्र में प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए नए पाठ्यक्रम की प्रति सांझी की गई, और इसके साथ इसी सत्र से इन बच्चों के लिए प्रथम बार किताबें भी आयेगी, ताकि शिक्षण अधिगम सुचारू रूप लागू किया जा सके।
इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नूरपुर अजय सहोत्रा, अधीक्षक नरदेव पठानियां, प्राथमिक शिक्षक संघ खंड नूरपुर अध्यक्ष मुल्तान सिंह, महासचिव शैलिंदर बलोरिया खंड इंदौरा के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, तथा महासचिव मनोहर राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *