February 24, 2026

विद्यार्थियों को सिखाएं एक एकाग्रचित होने के गुर

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, आज महाविद्यालय दौलतपुर चौक में कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन विनोद शर्मा व रीना शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि योग द्वारा वे अपनी कार्यक्षमता व बुद्धिमता को कैसे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कुछ सरल स्वास क्रियाओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाते हुए कहा कि इनसे वे अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमताओं की वृद्धि कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ लीना शर्मा, डॉक्टर रमन, डॉक्टर सतिंद्र, डॉ अंजू, डॉ मनोज, डॉक्टर शिवानी, प्रोफेसर हितेश, प्रोफेसर शैलजा, प्रोफेसर पूनम कुमारी, प्रोफेसर राम कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *