February 21, 2026

टाटा स्टील ने कहा था कि दो चरणों में वेल्स के प्लांट को बंद किया जाएगा

टाटा स्टील ने बड़ी जानकारी साझा की है। टाटा स्टील के अनुसार अब उसकी यूके इकाई में स्थित वेल्स के पोर्ट टैलबोट प्लांट में कोक ओवन के परिचालन को बंद किया जाएगा। ये फैसला परिचालन स्थिरता में गिरावट के बाद आया है। टाटा स्टील ने पहले ये कहा था कि पोर्ट टैलबोट में उसकी संपत्तियां अपनी क्षमता पर है। कंपनी के मुताबिक कोक ओवन बंद होने के बाद इसकी सप्लाई पर असर ना पड़े इसलिए कोक के आयात में बढ़ोतरी करेगी।

बता दें कि टाटा स्टील ने इस वर्ष के शुरुआत में जानकारी दी थी कि वर्तमान में उसे शहर में परिचालन से हर रोज लगभग 1 मिलियन पाउंड का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनी को साइट पर ब्लास्ट फर्नेस को भी खुला रखना पड़ रहा है। वहीं स्टील बनाने से भी 600 मिलियन पाउंड का अधिक नुकसान हो रहा था।

जल्द बंद होगा प्लांट

टाटा स्टील ने कहा था कि दो चरणों में वेल्स के प्लांट को बंद किया जाएगा। ब्लास्ट फर्नेस को दो चरणों में बंद होगा। टाटा स्टील के इस कदम के बाद 2800 लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है। हालांकि इस प्लांट के बंद होने के साथ ही टाटा स्टील ने घाटे को बदलने और पुनर्गठन करने के लिए बातचीत की शुरुआत कर दी है।

नियामकीय सूचना में कहा गया है, ‘‘टाटा स्टील, ब्रिटेन ने परिचालन स्थिरता में गिरावट के बाद, वेल्स में पोर्ट टालबोट संयंत्र में कोक ओवन के संचालन को बंद करने का फैसला किया है।’’ टाटा स्टील ने पहले कहा था कि पोर्ट टालबोट में उसकी कई भारी-भरकम संपत्तियां अपनी अंतिम क्षमता पर हैं।

टाटा स्टील वर्तमान में पोर्ट टालबोट में लौह और इस्पात निर्माण परिसंपत्तियों को बंद करने और टिकाऊ कम कार्बन स्टील निर्माण सुविधा में परिवर्तन से संबंधित योजनाबद्ध पुनर्गठन के अपने प्रस्ताव पर ब्रिटेन में ट्रेड यूनियनों के साथ परामर्श के उन्नत चरण में है। परिवर्तन योजना में पोर्ट टालबोट में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस प्रौद्योगिकी और परिसंपत्ति उन्नयन में 1.25 अरब पाउंड का निवेश शामिल है।

शुरु होगी चर्चा

कंपनी का कहना है कि यूके व्यवसाय को बदलने और पुनर्गठित करने के लिए परामर्श करेगी। योजना का उद्देश्य है कि एक दशक से अधिक के घाटे को दूर किया जाएगा। बता दें कि टाटा स्टील ने कहा था कि पोर्ट टैलबोट की दो उच्च उत्सर्जन ब्लास्ट फर्नेस और कोक ओवन बंद होगा। पहले चरण में जून तक प्लांट बंद होगा और शेष बची संपत्ति को 2024 के अंत तक बंद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *