June 17, 2025

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से मोची के बाद दर्जी गिरफ्तार

पाकिस्तान को भेज रहे थे खूफिया जानकारी

चंडीगढ़: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन से एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इस बार एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दर्जी पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का शक है। पुलिस दो हफ्ते पहले, यहां से एक मोची को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी दर्जी का नाम रकीब है और वो उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है। रकीब पिछले दो साल से मिलिट्री स्टेशन में दर्जी का काम कर रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल से कुछ संदिग्ध मैसेज मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह बठिडा मिलिट्री स्टेशन की जानकारी बाहर भेज रहा था। बठिंडा के एसएसपी अमनीत कोंडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों ने रकीब को पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने रकीब को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, रकीब मिलिट्री स्टेशन की कुछ जानकारी भेजने की कोशिश कर रहा था।

इससे पहले, 28 अप्रैल को सुनील कुमार नाम के एक मोची को भी गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले 7 साल से मिलिट्री स्टेशन में काम कर रहा था। उस पर एक रहस्यमय महिला के साथ वाट्सएप पर चैट करने का आरोप है। वह महिला मिलिट्री स्टेशन की कुछ जानकारी निकलवाना चाहती थी। बठिंडा एसपी (जांच) नरिंदर सिंह ने कहा कि सेना के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया। कैंट पुलिस स्टेशन में रकीब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रकीब किसके लिए काम कर रहा था। वे यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या वह पहले भी कोई जानकारी बाहर भेज चुका है।