हरियाणा में 15 अक्तूूबर को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
चंडीगढ़ : हरियाणा में हैट्रिक लगा चुकी भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है। 15 अक्तूूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस संबंधी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जाता है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत देश के कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।
हालांकि बेशक प्रशासन ने आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सूचना जारी नहीं की है लेकिन पंचकूला जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में 10 सदस्य कमेटी गठित की गई है। कमेटी में पंचकूला के डिप्टी कमिशनर, एडिशनल डिप्टी कमिशनर, म्यूनिशिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर, एसडीएम, कई विभागों के एक्जक्यूटिव इंजीनियर, पीआरओ शामिल हैं।
