October 18, 2024

जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी : सुशील शर्मा

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर नॉर्थ हल्का कोर कमेटी की बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस के डी भंडारी के निवास स्थान सेठ हुकम चंद कॉलोनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।जिसमें जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू, जिला प्रभारी संजीव खन्ना,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, विनोद शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर जालंधर नॉर्थ विधानसभा के जिला पदाधिकारियों,सभी मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट पर सुशील रिंकू को जीताकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी। भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जालंधरवासियों के विकास के लिये वचनवद्ध है। सुशील रिंकु ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव जालंधर के व्यापारियों और युवाओं के भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत पंजाब में सभी लोकसभा सीटें जीत कर होगी। केडी भंडारी ने कहा कि नॉर्थ हलके के सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने अहम भूमिका निभायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *