February 14, 2026

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र कौशिक ने भरा नामांकन

नारनौल, 7 सितंबर। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भी आज जिला में एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। जिले में अब तक तीन नामांकन भरे गए हैं।
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन आज महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से सुरेंद्र कौशिक ने अपना नामांकन भरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *