सुपर 100 कार्यक्रम होनहार छात्रों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से शुरू किया गया सुपर 100 कार्यक्रम होनहार छात्रों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुपर 100 की पहली छात्रा काजल को माइक्रोसॉफ्ट से 31 लाख का पैकेज ऑफर हुआ है।
फतेहाबाद के इंदाछोई गांव की रहने वाली काजल वर्तमान में आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई कर रही हैं। काजल ने कहा कि सुपर 100 कार्यक्रम ने उनकी इस उपलब्धि में बहुत बड़ा योगदान किया है। इस कार्यक्रम ने उन्हें सही मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान की है।
सुपर 100 कार्यक्रम के पहले बैच के एक अन्य छात्र प्रवीण को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर ट्रेसाटा टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से 18 लाख सैलरी का पैकेज ऑफर हुआ है। प्रवीण आईआईटी दिल्ली के छात्र हैं और सिरसा के मुन्नावाली गांव के रहने वाले हैं।
