March 9, 2026

सुनील शर्मा बिट्टू 23 को करेंगे उपभोक्ता जागरुकता सेमिनार की अध्यक्षता

मोहित कांडा, हमीरपुर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य पर 23 दिसंबर को यहां हमीर भवन में उपभोक्ता जागरुकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस सेमिनार की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि इस सेमिनार में विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थाओं के पदाधिकारी उपभोक्ता के अधिकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *